मऊअपराध और कानून

मऊ में सहोदरी देवी की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मऊ के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में 60 वर्षीय सहोदरी देवी की संदिग्ध मौत हो गई। उनके बेटे ने विपक्षी रोहित साहनी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।