पिपराइच में मजदूर रमेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिपराइच थाना क्षेत्र के मुड़ियारी खुर्द निवासी 48 वर्षीय रमेश सिंह की बढ़नी रेलवे स्टेशन पर काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।