कुशीनगर: तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर युवक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

19 अक्टूबर को तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार राजन शर्मा पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने के मामले में जीआरपी गोरखपुर ने दो आरोपियों गोविंद चौहान और राजू यादव को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अन्य अभी भी फरार हैं।