देवरिया में बेघर और दिव्यांग लोगों के पुनर्वास के लिए गठित रेस्क्यू टास्क फोर्स
देवरिया में सड़क और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेघर, मानसिक रूप से बीमार, दिव्यांग और असहाय लोगों की पहचान और पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय रेस्क्यू टास्क फोर्स का गठन किया गया है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।