देवरिया के मुरासो गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक का शव खेत में मिला

मुरासो गांव में 68 वर्षीय श्यामानंद यादव का शव धान के खेत में मिला। वह शनिवार रात खेत में पानी चलाने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। पत्नी ने खोजने पर उन्हें मृत पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।