पथरदेवा में प्रजापति अस्पताल की जांच, संचालक से स्वास्थ्य टीम की नोकझोंक
गुरुवार को पथरदेवा के प्रजापति अस्पताल में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल संचालक और अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसमें सील किए गए कमरे से छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच की गई।