वाराणसी में किशोरी ने आत्महत्या की, प्रेमी के छूटने के बाद उठाया कदम

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी आकांक्षा राजभर ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, प्रेमी के छूटने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।