रानीपुर की 17 वर्षीय किशोरी घर से नकदी-गहने लेकर गायब, युवक और परिवार पर आरोप
रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई है। किशोरी अपने साथ 10 हजार रुपये नकद और तीन सोने के गहने ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।