गाजीपुर: शौच के लिए गए किशोर की नाले में डूबकर मौत

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के निकरोजपुर गांव में 15 वर्षीय अमन कुमार की भागड़ नाले के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम शौच के लिए निकले अमन का शव बुधवार को गोताखोरों ने एक किलोमीटर दूर से निकाला।