गोरखपुर में किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी 20 अक्टूबर को लापता हो गई। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के मोबाइल में मिले दो नंबरों की जांच की जा रही है।