आजमगढ़ में युवक बाइक समेत नहर में गिरा, ग्रामीणों ने बचाया
आजमगढ़ के निजामाबाद तहसील के बड़ागांव नहर पुलिया पर सोमवार रात एक युवक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक समेत नहर में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पूर्व प्रधान ने पुलिया के पास रोड ब्रेकर बनाने की मांग की।