देवरिया में निर्माणाधीन पुलिया की सेटिंग में थार फंसी, सभी सवार सुरक्षित

देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक थार गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया की सेटिंग में फंस गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुटी है।