मधुबन में रावण पुतला दहन विवाद का प्रशासन ने किया समाधान

मधुबन के ग्रामसभा दरगाह में दशहरा पर रावण पुतला दहन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का अस्थाई समाधान हो गया है। एसडीएम दीपक सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता कर निर्णय लिया कि इस साल भी पुतला दहन पिछले साल वाले स्थान पर होगा।