गाजीपुर में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन

गाजीपुर के जमानिया ब्लाक के सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में चल रहे छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य मंचन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रासलीला का आनंद लिया और यज्ञ में भाग लिया।