बलिया में सरयू नदी का कटान: 50 एकड़ जमीन और कई मकान नदी में समाए

बलिया के बैरिया और बांसडीह में सरयू नदी का कटान जारी है। पिछले 24 घंटे में 50 एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समा गई है, जबकि दो दर्जन मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।