बलिया के गोपालनगर टांड़ी में सरयू नदी का कटान, तीन मकान समाए
बलिया के गोपालनगर टांड़ी में सरयू नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में तीन मकान पूरी तरह नदी में समा गए हैं, जबकि दो अन्य मकानों के आधे हिस्से भी कटकर नदी में विलीन हो गए हैं। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कटानरोधी कार्य की मांग कर रहे हैं।