मऊराजनीति

मऊ में अपना दल (एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन, अनुप्रिया पटेल ने की संगठन को मजबूत करने की अपील

मऊ के गोफा गांव में रविवार को आयोजित अपना दल (एस) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के उद्देश्यों और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।