बलिया में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन, पीएम का संबोधन सुनकर निकली यात्रा
बलिया में बुधवार को गंगा बहुदेशीय सभागार से सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा शहीद चौक पर समाप्त हुई।