बलिया में नाटक 'महानायक मंगल पांडे' का मंचन, दर्शकों ने सराहा
बलिया स्थापना दिवस पर संकल्प संस्था द्वारा 1 नवंबर को टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में नाटक 'महानायक मंगल पांडे' का मंचन किया गया। इस नाटक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे के साहस और बलिदान को जीवंत किया गया, जिसे दर्शकों ने अत्यधिक सराहा।