भागलपुर में सराफा दुकान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में सराफा दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये के जेवरात, गलाए हुए टुकड़े और 2700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।