बरियारपुर में एक रात में दो घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
बरियारपुर के बिशनपुरा खुर्द गांव में गुरुवार रात चोरों ने लक्ष्मण विश्वकर्मा और वकील मध्देशिया के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर, कपड़े और नकदी चुरा ली। पिछले 15 दिनों में क्षेत्र में पांच चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।