देवरिया में तीन ज्वेलरी दुकानों में चोरी, डेढ़ किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चुराया

देवरिया के महुआ पाटन बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की। चोरों ने दो दुकानों से डेढ़ किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद चुराए, जबकि तीसरी दुकान में चोरी का प्रयास करते समय भाग गए।