गाजीपुर: मरदह में डीजे दुकान से 12 लाख का सामान चोरी
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव में अज्ञात चोरों ने डीजे की दुकान का शटर तोड़कर करीब 12 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकानदार प्रांशु गोंड ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर यह सामान खरीदा था और अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।