वाराणसी: मानसिक चिकित्सालय में 24 घंटे सक्रिय टेली मानस सेल, आत्महत्या रोकने में मदद

पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में टेली मानस सेल 24 घंटे टोल फ्री नंबर 14416 पर मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को परामर्श दे रहा है। युवाओं में प्रेम संबंध, कर्ज और परीक्षा तनाव जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।