गाजीपुर में 50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
गाजीपुर जिले के रामपुर मांझा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 20 अक्टूबर को मुस्लिमपुर गांव में छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 262.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 50 लाख 73 हजार रुपये बताई गई है।