गाजीपुर: गंगा में नहाते समय तीन चचेरी बहनें डूबने लगीं, एक लापता

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय तीन चचेरी बहनें डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने दो बहनों को बचा लिया, जबकि 8 वर्षीय शिवांजलि लापता है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है।