वाराणसी में करंट लगने से किशोर की मौत, दो युवक झुलसे

वाराणसी के नरिया स्थित इमाम चौक पर खंभा हटाते समय करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर शमशाद की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।