मऊअपराध और कानून

मऊ में 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख रुपये की खेप बरामद

मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।