मऊ में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, 15 बीघा जमीन समाई
मऊ में सरयू नदी का जलस्तर 69.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में नदी की कटान से 15 बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।