गाजीपुर में छेड़खानी की शिकायत करने गए तीन लोगों की पिटाई, FIR दर्ज

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के नियाव गांव में छेड़खानी की शिकायत करने गए तीन लोगों पर आरोपी और उसके परिवार ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।