ग़ाज़ीपुरखेल

सुल्तानपुर में गाजीपुर की तीन पहलवानों ने कांस्य पदक जीते

सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के रामकरन इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने कांस्य पदक जीते। महक ने 49 किग्रा, तृप्ति यादव ने 40 किग्रा और रिया सेन ने 46 किग्रा भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।