जमानिया रेलवे क्रॉसिंग पर 2.30 घंटे तक ट्रैक मरम्मत, यातायात प्रभावित

गाजीपुर के जमानिया रेलवे स्टेशन बाईपास पर गेट संख्या 88/ए पर सोमवार को ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते 2.30 घंटे तक सड़क यातायात बाधित रहा। इससे वाहन चालकों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ा और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की।