वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दो भारी वाहनों की टक्कर, 12 किमी लंबा जाम

सोमवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास दो भारी वाहनों की टक्कर के कारण करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात करीब सात घंटे तक बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।