बलिया में छात्र अरशद की हाईटेंशन तार से मौत, शिक्षकों पर कार्रवाई

बलिया के कनैला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 12 वर्षीय छात्र अरशद की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने उसे लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा था, जिसके बाद दो शिक्षकों को निलंबित किया गया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।