देवरिया: खेलते समय कुएं में गिरी 8 साल की बच्ची, 5 घंटे बाद मिली लाश

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार शाम को 8 वर्षीय सुहानी पासवान कुएं में गिर गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।