गोरखपुर: खुले नाले में गिरकर मजदूर श्यामदेव चौहान की मौत
गोरखपुर के पीपीगंज में बुधवार शाम मजदूरी करके लौटते समय श्यामदेव चौहान खुले नाले में गिर गए। अंधेरे के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई और शव रातभर नाले में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।