बदायूं में नीलगाय से टकराकर थार पलटी, मां-बेटे की मौत
वाराणसी के रमसीपुर गांव से दिल्ली जा रहे परिवार की थार बदायूं में नीलगाय से टकरा गई। हादसे में मां कुसुम मिश्रा (48) और बेटे शिवम मिश्रा (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।