आजमगढ़: दो बाइकों की टक्कर में 10 वर्षीय आदर्श की मौत, चार घायल

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 10 वर्षीय आदर्श उर्फ अंश की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, सभी एक ही बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।