गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से 85 वर्षीय महिला की मौत
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 85 वर्षीय भगवती देवी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि भगवती देवी को कम सुनाई देता था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं।