गाजीपुर के जमानियां में जनगणना-2027 के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण जारी

गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित आईटीआई में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से आंकड़े दर्ज करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।