आजमगढ़ में आईएएस अफसरों के तबादले, कंडारकर कमलकिशोर बने नए सीडीओ

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुजफ्फरनगर के सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देवभूषण को आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार पटेल को चिकित्सा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।