आजमगढ़ के दोनों ADM का ट्रांसफर, संजय चावला झांसी और नरेंद्र सिंह कानपुर भेजे गए

उत्तर प्रदेश शासन ने 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें आजमगढ़ के एडीएम संजय चावला को झांसी और एडीएम वित्त नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात भेजा गया है। प्रयागराज से राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ का वित्त और राजस्व एडीएम बनाया गया है।