खुखुंदू में सड़क चौड़ीकरण के दौरान खंभे छोड़ने से बढ़ा हादसे का खतरा

खुखुंदू कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के दौरान ट्रांसफॉर्मर हटाने के बाद बिजली के खंभे सड़क पर छोड़ दिए गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली निगम से खंभे हटाने की मांग की है।