वाराणसी मंडल में 614.75 किमी रेल मार्ग पर कवच 4.0 लगाने की मंजूरी

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर रेल मार्ग पर कवच 4.0 प्रणाली लगाने के लिए 223 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह प्रणाली ट्रेन संचालन की सुरक्षा को बढ़ाने और सिग्नल ओवरशूटिंग जैसी घटनाओं को रोकने में मदद करेगी।