गाजीपुर के 50 वर्षीय मरीज की बीएचयू में 20 साल पुरानी गांठ की सर्जरी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में गाजीपुर के 50 वर्षीय मरीज की बाईं जांघ से 20 साल पुरानी गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई। ऑपरेशन के दौरान गांठ प्रमुख रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं के निकट थी, जिससे सर्जरी चुनौतीपूर्ण रही।