देवरिया में चार क्रिकेटरों की याद में कैंडल मार्च, शोक का माहौल
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देवरिया के चार होनहार टेनिस बॉल क्रिकेटरों की याद में सलेमपुर और अन्य स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला गया। हजारों युवाओं ने नम आंखों से दिवंगत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी।