आजमगढ़ में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।