वाराणसी में हाईवे के ओवरब्रिज पर पांच युवकों की जान लेने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
वाराणसी के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार को स्कार्पियो के पास फोटो-वीडियो बना रहे पांच युवकों को कुचलने वाले ट्रक चालक जाबिद अहमद दार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।