देवरिया में भलुअनी पीएचसी के आरओ प्लांट से स्टेबलाइजर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया जिले के भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरओ प्लांट से 1 नवंबर को स्टेबलाइजर चोरी हुआ था। पुलिस ने 2 नवंबर को धनौती मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया।