देवरिया: एटीएम में क्लिप लगाकर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार

देवरिया में कोतवाली पुलिस ने एटीएम के निकासी द्वार पर लोहे की पट्टी लगाकर रुपये निकालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंटू खां और फखरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है, जिनके पास से एटीएम कार्ड, पेचकस और नकद बरामद हुए हैं।